भारतीय हिन्दू मंदिर - ओहैयो, संयुक्त राज्य अमेरिका

अमेरिका के ओहैयो (Ohio) राज्य में स्थित भारतीय हिन्दू मंदिर केवल एक पूजा-अर्चना का स्थान नहीं है। यह स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका में बढ़ते भारतीय जनसँख्या के लोगो के लिए अपनी जड़े याद रखने का एक जरिया है।

यह मंदिर पावेल, ओहियो, अमेरिका में स्थित है और वर्ष १९९४  में बनाया गया था।

मुख्य देवता : -  अमेरिका के हिंदू मंदिरों में एक छत के नीचे विभिन्न देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जाता है । देवताओं  इस प्रकार है  - श्री जगन्नाथ , श्री वेंकटेश्वर , लक्ष्मी , गणेश, गायत्री , दुर्गा, सरस्वती , शिव, पार्वती, कार्तिकेय , श्री राम , राधा कृष्ण और नवग्रह।

वास्तुकला:- पूरा  मंदिर एक लाल ईंट संरचना है। मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाती हुई कुछ सीढ़िया हैं जो मुख्य कक्ष तक ले जाती है  । मंदिर का छत , मंदिर के प्रतिक चिन्ह और पताके से सज्जित है। मुख्य कक्ष एक बड़ा और चौकोनी कमरा है जो तीनो ओर से देवताओ की प्रतिमा से सजा हुआ है।  भक्तगण बीच में खड़े होकर पूजा कर सकते है।

त्यौहार / समारोह/ पूजाएं :- भक्त यहाँ  नियमित मंदिर के कालावधि  के दौरान देवताओं की पूजा स्वयं  कर सकते हैं। नामकरण  ( नाम संस्कार ), उपनयन , सत्यनारायण पूजा, वाहन पूजा आदि जैसे कुछ विशेष पूजाए  भी यहाँ कर सकते है लेकिन पूर्व सूचना की जरूरत हो सकती है।

प्रति वर्ष यहाँ  एक औपचारिक यात्रा होती है ; जिसमे देवता को एक सजाये हुए रथ में जुलुस के साथ बहार निकला जाता है

गणेशोत्सव , नवरात्रि, दशहरा, दीवाली और जगन्नाथ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है।

सामुदायिक कार्य  : -  इस मंदिर में संगीत के साथ साथ भारतीय भाषाए जैसे संस्कृत  ,तमिल, हिंदी , गुजराती, जैसी भाषाओं मे शिक्षा प्राप्त कर सकते  है ।ये कक्षाएं सभी आयु के लोगो के लिए में उपलब्ध हैं।

नियमित रूप से लोगों को जागरूक करने के लिए ; कक्षाओं में हिंदू धर्म , भारतीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के लिए सभा आयोजित की जाती हैं ।

मंदिर में अर्ध वर्षीय रक्तदान शिबिर आयोजित किया जाता है । नि: शुल्क स्वास्थ्य परामर्श , आयुर्वेद क्लीनिक और जरूरतमंदो के लिए नि: शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के कार्यक्रम भी  हैं ।

अधिक जानकारी तथा मंदिर के चित्रो के लिए इस संकेत स्थल को देखे -  Bharatiya Hindu Temple


पता: -
३६७१  हयात सड़क
पॉवेल
ओहैयो ४३०६५
संयुक्त राज्य अमरीका

मंदिर दौरे की कालावधि :- 9सुबह ९ से १२ और शाम ६ से रात ९ तक

दूरध्वनी :-+1 (740) 369-0717

No comments:

Post a Comment