बिंद्राबीन शिव मंदिर - दादरा और नगर हवेली, भारत

महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्थित , दादरा और नगर हवेली भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है।  यह स्थान वनस्पतियों और प्राणियों से भरा है , प्राकृतिक सौंदर्य, सहयाद्री पर्वत श्रृंखला और विविधता के लिए जाना जाता है।

सिलवासा ,राजधानी शहर से लगभग २०  किलोमीटर की दूरी पर , एक पुराना शिव मंदिर है। यह मंदिर बिंद्राबीन शिव मंदिर कहा जाता है और यहाँ की मुख्य देवता भगवान शिव है। स्थानीय लोग इस मंदिर को ताड़केश्वर मंदिर के रूप में जानते है।

इस क्षेत्र में केवल भक्त ही नहीं बल्कि पर्यटक भी जाते है।  यह मंदिर सकरतोड नदी के तट पर स्थित है। यह क्षेत्र ऊँचे पेड़ों से घिरा हुआ है और यहाँ का माहौल बहुत शांत है। यहाँ रहने के लिए क्वार्टर या लॉज नहीं हैं। हालांकि, सिलवासा पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉटेज का निर्माण किया है । भोजनालय और मनोरंजन के लिए भी आसपास कई जगहे हैं।

बिंद्राबीन शिव मंदिर
बिंद्राबीन शिव मंदिर

मंदिर दौरे की कालावधि  - सुबह 6:00 से शाम 7:00

पता - खडोली  - खानवेल सड़क, दादरा और नगर हवेली 396,230 भारत

दिशा निर्देश  - यह स्थान महाराष्ट्र और गुजरात में प्रमुख शहरों के लिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह सिलवासा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर , खानवेल से लगभग 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है और वसई -विरार से 76 किलोमीटर दूर है।

आस-पास के स्थान -
दुधनी झील
हिरन का उद्यान
वसोना  लायन सफारी
सिलवासा पर्यटन विभाग

Image Courtesy - Tripadvisor images

No comments:

Post a Comment