राजनीतिक सफलता का मंदिर - अचारपक्कम

चेन्नई के मदुरान्तकम् के पास स्थित -अचारपक्कम  इस छोटासा गाव है। इस गाव का नाम अचु-अरु-पक्कम जिसका अर्थ है जहा चक्र (पहिया) टूट गया।  इस मंदिर की कथा भगवन शिव के हाथो असुर तिरुपंथक की मृत्यु से शुरू होती है।  इस युद्ध से पहले भगवन शिव गणेश पूजा करना भूल गए और इसलिए उनके रथ के पहिये इस युद्ध के समय टूट है।  इसके बाद उन्होंने गणपति से प्रार्थना की और युद्ध में जीत प्राप्त की।  इस कथा से यह सीख मिलती है की आदमी कितना भी ऊँचा क्यों न उठ जाए उसे प्रार्थना के नियम नहीं तोड़ने चाहिए।

तमिल भाषा में आतची का अर्थ है शक्ति , आतचीश्वरर का अर्थ है शक्तिशाली भगवान जो जगत पर राज करता हो।  इस मंदिर में उन्नति और जीत के लिए पूजा की जाती है।  राजनीती में सफलता प्राप्त करने के लिए भक्त यहाँ पूजा करते है।

दूसरे मंदिरो से अलग इस मंदिर में भगवान शिव के दो तीर्थ स्थल है।  शिव लिंगा के साथ साथ शिव का चित्र भी उपस्थित है।
Lord Shiva Acharapakkam Chennai

Acharapakkam Mandir Tower Chennai

Acarapakkam Shivan Mandir Chennai

translated by Ananya

No comments:

Post a Comment