प्रतिदिन होने वाले चंडी यज्ञ का मंदिर

प्रतिदिन होने वाले चंडी यज्ञ का मंदिर

श्री ब्रह्मी दुर्गा परमेश्वरी मंदिर , कमलशिले में है जो कुन्दपुर , उडीपी जिला , कर्णाटक से ३५ किमी पर है। यह मंदिर वन के बीच स्थित है जहाँ कुब्जा नदी बहती है। यहाँ की मुख्य प्रतिमा श्री ब्रह्मी दुर्गा परमेश्वरी की है जो शिव लिंग के रूप में है और महा काली, महा लक्ष्मी और महा सरस्वती का स्वरुप है।

:
विशेषताए -

इस मंदिर में प्रति दिन चंडी होम होता है जो मंदिर को ऊर्जा प्रदान करता है।  इसके अलावा दुर्गा सप्तशती भी यहाँ रोज जाप की जाती है।

सलाम पूजा - टीपू सुल्तान और हयदर अली जैसे मुस्लिम राजाओ की याद में की गयी पूजा यहाँ होती है।

मिटटी (मृतिका) का प्रसाद यहाँ मिलता है।  इस मिटटी का लेप शिव लिंग पर १५ दिन लगा कर रखते है और फिर भक्तो में बाटते है।

इस परिसर में एक गुफा में स्थित मंदिर है जहा अनेको संतो ने ध्यान किया था।  इस मंदिर में अनेक शिव लिंग भी है और यहाँ सर्प भी बसते है। इस गुफा के भीतर चमगादड़ भी रहते है। इस मंदिर से एक छोटा सा झरना भी बेहता है।
Kamalashile Brahmi Durga - Kamalashile Karnataka


वीरभद्र - जो इस शहर के रक्षक है भी इस मंदिर से सम्बंधित है।

दूरध्वनी क्रमांक : 91-8259-277221, 91-9591560809

यह स्थान मंगलौर से १२५ किमी और शिमोगा से १२० किमी पर है।

translated by Ananya

No comments:

Post a Comment