Tamil Nadu

वास्तु कला का नमूना – राम मंदिर , कुम्बकोनम

वास्तु कला का नमूना – राम मंदिर , कुम्बकोनम 

कुम्बकोनम के बीचो बीच स्थित , श्री राम मंदिर, वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है।  यह मंदिर ५०० साल पुराना है और नायक राज्य में बना।  गोविन्द दीक्षितर ने इस मंदिर का निर्माण किया।  एक पानी के कुण्ड बनाते समय यहाँ की मूर्तिया प्राप्त हुई।  गोविन्द दीक्षितर ने कुम्बकोनम  बनवाए।  इस मंदिर को रामास्वामी मंदिर भी कहते है। 

इस मंदिर के मुख्य देवता – राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान है।  राम, विष्णु भगवन के मानव अवतार है। यहाँ राम और सीता विवाह समारोह की तरह बैठे हुए है।  शत्रुघन के हाथ में पंखा और भारत के हाथ में छतरी है।  लक्ष्मण अपने हाथ आगे बढ़ाये हुए और हनुमान हाथ जोड़े खड़े है। 

वास्तुकला :

इस मंदिर में ३ गोपुरम है।  राज गोपुरम (सबसे बड़ा गोपुरम ) से मुख्य कक्ष या महा मंडप में जाया जाता है।  हर एक स्तम्भ एक ही पत्थर से बना है और उसपर सूक्ष्म कलाकृतियां है।  रामायण के चित्र भी यहाँ मौजूद है। 

नायक राज्य में , शिल्पकला का अपना एक गौरव था।  चोला या हौसला राज्य की मूर्तियों के साथ अगर देखे तो नायक राज्य की मूर्ती ज्यादा मानवीय थी।  इनके वस्त्र तथा आभूषण भी अति सूक्ष्म और जैविक लगते।  ये बड़े और सुन्दर भी है। हस्तकला, शिल्प तथा वास्तु में रूचि रखने वालो के लिए यह मंदिर ब्रामण आवश्यक है। 

विशेषताए :

बहरी प्रहार में २१९ चित्र है जो रामायण को दर्शाते है।  भक्त ोपरिक्रमा करते वक़्त इनके बारेमे पढ़ सकते है। 
हनुमान मूर्ती के हाथ में गदा की जगह वीणा है।  यह मंदिर उन दुर्लभ मंदिरो में से एक है जहा चारो दशरथ पुत्र एक साथ है।  इनके अलावा विनायक , भूवराहस्वामी, श्री विष्णु , भू देवी और श्री देवी के साथ है। 

त्यौहार: राम नवमी का समारोह यहाँ का मुख्य समारोह है।  यह तमिल के पंगुनी महीने में होता है 

विवाह या रिश्तो में तनाव से झूंझ रहे लोग इस मंदिर में पूजा करते है। 

संपर्क :

दूरध्वनी  +91 435 2401788

पता : Arulmigu Ramasamy Temple, kumbakonam-612001, Thanjavur

कालावधि :  सुबह ६ से दोपहर १२ और ४ से रात ९ तक 

दिशा निर्देश : यह मंदिर कुम्बकोनम से २ किमी पर है।  बस सुविधाये भी उपलब्ध है। 

Location: Kumbakonam, Tamil Nadu, India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *