Vishnu Temples

स्वर्ण आकर्षण भैरव – धन दौलत आकर्षित करने वाले

स्वर्ण आकर्षण भैरव – धन दौलत आकर्षित करने वाले 

कुम्बकोणम के पास दो स्थान है जिनका नाम अदुथुरई है – एक है वदाकुरंगादुथुरई और दूसरा टेंकुरंगादुथुरई। इन दोनों जगहों पर प्राचीन शिव मंदिर है।

यह लेख टेंकुरंगादुथुरई शिव मंदिर के बारे में है जो तिरुविडैमरुथुर से ३ किमी और कुम्बकोणम से १३ किमी पर है। यह मंदिर १००० साल पुराना है जहा शिव लिंग स्वयंभू है।  भगवान शिव को यहाँ अबथसहयेश्वर (जो खतरों से रक्षा करते है ) के नाम से जाना जाता है।

इतिहास 
इस मंदिर में हज़ारो शिलालेख है जो चोला राज्य के महाराज और उनकी दी हुई दक्षिणाओं का वर्णन करते है।

विशेषताएँ – 
स्वर्ण आकर्षण भैरव का अर्थ है  धन दौलत आकर्षित करने वाले।  इस तीर्थस्थल को ऋषि अगस्त्य ने बनवाया था।  भक्त यहाँ आर्थिक समस्याओ से राहत पाने के लिए पूजा करते है।

यहाँ ऋषि अगस्त्य के लिए भी एक पावन स्थल है।

सूर्य की किरणे शिव लिंग पर तमिल चित्रै (अप्रैल के आखरी सप्ताह ) महीने के ५ वे ६ वे और ७ वे दिन पर पड़ती है।

दूरध्वनी क्रमांक   +91 – 94434 63119, 94424 25809

Location: Maruthuvakudi, Tamil Nadu, India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *