Tamil Nadu

अग्नि संस्कार अनुष्ठान – लिथुआनिया

अग्नि संस्कार अनुष्ठान – लिथुआनिया 

लिथुआनिया यूरोप में बसा एक देश है। यहाँ की धार्मिक क्रियाएँ भारत की धार्मिक क्रियाओ जैसी ही प्रतीत होती है। लिथुआना में अग्नि अनुष्ठान या यज्ञ रोमुवा धर्म में किया जाता है। रोमुवा धर्म में अनेको देवी देवताये माने जाते है। पूर्वजो की पूजा धर्म के लोगो में बोहोत महत्वपूर्ण है।  आश्चर्यजनक बात यह है की इस धर्म की संस्कार क्रियाएँ भारत के हिन्दू धर्म की क्रियाओ से मेल खाती है। भारत की तरह इस यह धर्म परंपरा, लोकगीति तथा पौराणिक कहानिओं पर आधारित है।

इस अग्नि संस्कार अनुष्ठान के समय , जो लोग भाग ले रहे है अपने हाथ धोकर अग्नि के आस पास बैठते है।  अपनी भाषा में भजन स्तवन गाकर देवता की पूजा करते है।  भोजन, पेय , फुट इत्यादि अर्पण किया जाता है।  ठीक इसी तरह हिन्दू धार्मिक यज्ञ अनुष्ठानो में पहले स्नान कर लोग अग्नि के निकट बैठते है।  घी, फूल , बेल पत्र इत्यादि  कर श्लोको का उच्चार किया जाता है। यह दोनों धर्म आपसी समारोह के लिए एक साथ कई बार आए हैं।

 लिथुआनिया की भाषा के कई शब्द भी संस्कृत के शब्दों जैसे उच्चारित होते है। अनेको रचनायें इस बात की साक्षी है।  कुछ शब्दों की सूची नीचे दी गयी है

SON (पुत्र)      Sanskrit sunus संस्कृत सुनुस  – Lithuanian sunus लिथुआनियाई सुनुस
SHEEP (भेड़) :   Sanskrit avis संस्कृत अविस  – Lithuanian avis लिथुआनियाई अविस
SOLE (पैर का तलवा ):     Sanskrit padas संस्कृत पदस  – Lithuanian padas लिथुआनियाई पदस
MAN (मनुष्य):     Sanskrit viras संस्कृत विरस  – Lithuanian vyras लिथुआनियाई वैरस
SMOKE (धुँआ): Sanskrit dhumas संस्कृत धुमास  – Lithuanian dumas लिथुआनियाई डुमास

नीचे दिए गए वीडियो में एक ऐसे ही अग्नि अनुष्ठान को दर्शाया गया है –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *