Uncategorized

नीरमहल – त्रिपुरा (सात बहनो के राज्य – 4)

नीरमहल , रुद्रसागर झील पर स्थित, त्रिपुरा राज्य का एक महल है। सात बहनो के राज्य का ये एक प्रतिष्ठित चिन्ह है।  इस महल को वाटर पैलेस या पानी का महल भी कहते है।  यह महल राजा बीर बिक्रम किशोर के गर्मिओ का निवास स्थान था। राजा और उनके वंशज देब बर्मन परिवार जो माणिक्य राजकुल के वंशज है।  भारत के कविगुरु श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर ने इस महल का १९३० में नामकरण किया।

वास्तुकला  – पूरा महल सफ़ेद संगमरर का बना है।  इस महल की वास्तुशैली में हिन्दू और ईस्लामी वास्तुकला का मिश्रण है।  दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे पूरा महल पानी के ऊपर तैर रहा है।  अंग्रेजी कंपनी मार्टिन एण्ड बर्न्स , जिन्होंने उदैपुर का महल बनाया था , नीरमहल के निर्माण में भी उन्होंने सहयोग दिया।  उदैपुर के महल से अलग ये महल अब जीर्ण अवस्था में है।

इस महल को बनाने में १० साल लग गए।  इस भव्य स्मारक के २ मुख्य क्षेत्र है।  अंदर महल – जिसमे निजी कमरे , राज्य सभा, शतरंज खेलने का कक्ष और अन्य कक्ष है।  बाहरी क्षेत्र एक खुला नाटकघर है जाया नृत्य प्रदर्शन, नाटक सभा इत्यादि हुआ करते थे

वर्त्तमान जानकारी  – नीरमहल पहले बोहोत भव्य और कहानियो की दुनिया से उभरा हुआ लगता था। समय के साथ इस झील के पानी का स्टार काम हो गया है। मानव अतिक्रमण और वृक्षारोपण की वजह से यहाँ गन्दगी भी बढ़ गयी है। यहाँ का पानी बोहोत साफ़ और वनस्पति तथा मच्लईओ से भरा था। आजकल, लोग यहाँ कूड़ा फेकते है और इस वजह से पानी साफ़ नहीं रहता और मछलिया मर जाती है। गर्मिया बढ़ जाने के कारन त्रिपुरा में वर्षा भी काम होती है।

रुद्रसागर झील सर्दियों के मौसम के दौरान कई प्रवासी पक्षियों के लिए घर है । जुलाई / अगस्त ( मनासा पूजा के दौरान ) , एक भव्य नौका दौड़ आयोजित किया जाता है के दौरान जिसमें नाव महल के अंदर तक दौड़ कर सकते हैं

दिशा निर्देश  – निकटतम शहर मेलाघर  ( नीरमहल  से 2 किलोमीटर ) पर  है। एक स्पीडबोट या रो बोट द्वारा इस महल तक पहुँच सकते हैं । नीरमहल अगरतला से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगरतला से बसों या टैक्सियों में यहाँ तक जा सकते हैं

रहने की जगह  – मेलाघर और नीरमहल के आस पास कई पर्यटक लॉज है। इन स्थानों में से अधिकांश लॉजो में बहुत सुंदर कमरे  हैं , जो झील की तरफ खुलते है ।

Image Courtesy – Wikipedia

Location: Melaghar, Tripura 799115, India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *