Uncategorized

सूर्य देवता का मंदिर – अरसावल्ली

सूर्य देवता का मंदिर

प्रसिद्ध सूर्य देवता मंदिर -अरसावल्ली गाव से १ किमी पूर्व दिशा में श्रीकाकुलम जिले में स्थित है। यह मंदिर उत्तरी आंध्र प्रदेश के छोर पर है। यह एक प्राचीन मंदिर है जो सूर्य देवता के दो मंदिरो में से एक है।  पद्म पुराण के अनुसार ऋषि कश्यप ने अयाह सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित की थी। इसीलिए सूर्य कश्यप गोत्र के कहलाते है। सूर्य ग्रहो के राजा है।  स्थल पुराणो के अनुसार देव इंद्र ने इस मंदिर की खोज की और यहाँ सूर्य देव को स्थापित किया इसलिए यहाँ भगवान सूर्यनारायण स्वामी वरु के नाम से भी जाने जाते है।

सूर्य देव की आराधना 

इस मंदिर की ये विशेषता है की यहाँ अनेको जाती, वर्ग के लोग आते है। सूर्य देव को त्रिमूर्ति -ब्रह्मा,विष्णु और महेश तीनो ही का स्वरुप माना जाता है। यह मंदिर दर्शाता है की भगवान केवल एक ही है।  इस मंदिर में ५ मूर्तियां है।
१) आदित्य
२) अम्बिका
३) विष्णु
४) गणेश
५) महेश्वर
यें ५ भगवान सभी वर्ग और भक्तो में प्रिय है इसी लिए यहाँ सब लोग आकर सूर्य देव की आराधना करते है।

ऐतिहासिक विशेषताएं –

इस मंदिर का निर्माण इस तरह किया गया है ताकि प्रातः काल सूर्य की किरणे भगवान के चरणो में साल में दो बार (मार्च और सितम्बर ) में पड़े।  यह किरणे ५ मुख्या द्वारो से होकर देव के चरणो तक पोहोचती है।

स्थान – अरसावल्ली मंदिर श्रीकाकुलम , आंध्र प्रदेश में स्थित है।

दिशा निर्देश – श्रीकाकुलम बस, ट्रैन या हवाई जहाज से पोहोच सकते है।  श्रीकाकुलम ,आंध्र प्रदेश के बाकी शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुवा है।

ट्रैन से – श्रीकाकुलम का सबसे बड़ा रेलवे स्थानक है अमादलवालासा। ये श्रीकाकुलम से १३ किमी पर है और यहाँ से बसे , टैक्सी या ऑटो उपलब्ध है जो श्रीकाकुलम RTC काम्प्लेक्स तथा पुराने बस स्थानक तक जाती है।

हवाई जहाज  से – श्रीकाकुलम का सबसे करीबी हवाई अड्डा है विशाखापटनम। यहाँ से भी बसे श्रीकाकुलम तक जाती है।

बस से – निजी तथा सार्वजनिक बसे श्रीकाकुलम और उसके आस पास के शहरों तक जाती है। विजयवाड़ा और विषशाखपट्नम यहाँ तक की हैदराबाद से भी श्रीकाकुलम की बसे उपलब्ध है।

रहने का स्थान – इस मंदिर के निकट का रहने का स्थान श्रीकाकुलम है जो अरसावल्ली से १. ३ किमी पर है।

आस पास के कुछ और स्थान – यात्री जो अर्सवल्ली के दर्शन के अभिलाषी है वें १ दिन और अपनी यात्रा में जोड़ कर निकट के दो मंदिरो का दर्शन कर सकते है – श्री कुर्मः (१३ किमी पर) और श्री मुखलिंगम् (६० किमी पर ) . सार्वजनिक बसे इन दोनों स्थानो तक जाती है। यात्री निजी गाड़िया भी भाड़े पर ले सकते है। श्रीकाकुलम में हर आर्थिक अवस्था के लोगो के लिए अच्छी रहने की जगह होटल इत्यादि है। दक्षिण भारतीय तथा उत्तर भारतीय दोनों ही प्रकार का खाना यहाँ मिलता है।

Location: Arasavalli Road, Arasavilli, Srikakulam, Andhra Pradesh 532001, India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *