Uncategorized

मंगेशी मंदिर – गोवा

स्थल :- राज्य की राजधानी पणजी से करीब २० किलोमीटर दूर, मंगेशी गाव में यह मंदिर स्थित है।  यह स्थान पोंडा तालुका में मोंगरी पर्वतो के बीच है।  यहाँ का मंदिर अच्छी तरह से देख भाल किया हुआ और सैकड़ो साल पुराण माना जाता है।

मुख्य देवता :- मंगेश या मंगिरीश , भगवान शिव के ही रूप है।  यहाँ वे शिवलिंग के रूप में है।  भारत में स्थित कई गौड़ सारस्वत ब्राह्मण घरो के वे कुलदेवता है।

इतिहास :-  इस मंदिर से जुडी कई कहानिया है – एक बार शिव जी एक भयानक बाघ के रूप में देवी पारवती के सामने आये।  घबरा कर देवी पारवती के मुख से “त्राहि माम गिरीश ” (मदत करो गिरिजापति ) की जग त्राहिमांगिरीश निकल गया।  शिव जी इस घटना के बाद यहाँ मंगिरीश के नाम से जाने जाने लगे।

स्कन्द पुराण के अनुसार , क्षत्रिओं के लड़ाई के उपरांत , ऋषि परशुराम ने अलग अलग गोत्र के कई ब्राह्मणो को एक यज्ञ के लिए आमंत्रित किया। अलग अलग गोत्रो ने अपने अपने देव परशुराम जी से प्राप्त हुए गावो में रख दिए और उन्हें अपने कुलदेव बुलाने लगे।  वत्स और कौण्डिन्य गोत्रो के लोगो ने कुशस्थल प्राप्त किया।  पुर्तगालियो के आक्रमण से दर कर शिव जी के मंदिर को यहाँ मंगेशी में लाया गया ताकि पर्वतो से छुपकर रखा जा सके।

वास्तुशैली और विशेषताए :- इस मंदिर की वास्तुकला और गोवा के शांतादुर्गा मंदिर की वास्तुशैली एक सामान है।  इस मंदिर के  एक पुराण पानी का कुण्ड है।
 कहा जाता है की यह मंदिर १८वि सदी में निर्मित हुआ।  इस मंदिर के पत्थर के खम्बे है और एक भव्य दीपस्तंभ भी है।  मुख्य कक्ष में सभा गृह भी है।
यह मंदिर भारत के विख्यात संगीत परिवार मंगेश्करो के परिवार के कुलदेवता है।  वे इसी गाव से सम्बन्ध रखते है।

त्यौहार/समारोह :- सोमवार को शिव जी के वार के रूप में जाना जाता है।  हर सोमवार एक महा आरती की जाती है और प्रतिमा की पालखी पर यात्रा निकलती है।  एक भव्य जात्रोत्सव माघ महीने में आयोजित किया जाता है।

दूरध्वनी :-+91 832 234 3338

पता :- मंगेशी , प्रिओल , मरडोल , गोवा 403,404 भारत

संकेत स्थल :http://shrimangesh.org/

Timings – सुबह ६  १० तक

दिशा निर्देश :-
सड़क मार्ग – गोवा एक विश्व भर में जाना माना पर्यटन स्थल है और यहाँ की सड़के बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं है । यह जगह पणजी से एक ३०-४५ मिनट की दूरी पर है ।
हवाई जहाज द्वारा – निकटतम हवाई अड्डा डाबोलिम हवाई अड्डा है।
ट्रेन द्वारा – निकटतम प्रमुख रेलवे जंक्शन मडगांव है।

निकट के स्थल :-
शांतादुर्गा मंदिर
पुराने गोवा के गिरिजाघर
रईस मागोस किला

Location: Mardol, Goa, India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *